{"_id":"5cd82f8ebdec220745633ff4","slug":"191557671822-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की रैली से थम गए वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह की रैली से थम गए वाहनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए। अमित शाह के आने से पूर्व सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। जनसभा खत्म होने के बाद भी ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। रैली के समापन के बाद शहर की सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिला।
लिहाजा, पुलिस कर्मियों को भी जाम खोलने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इससे वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए शहर से बाहर पार्किंग की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को चुनावी जनसभा से पहले व बाद में भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं। इस दौरान 108 एंबुलेंस के साथ-साथ सरकारी बसों में जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी से दोचार होना पड़ा। शहर के माल रोड के समीप काफी समय तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस कर्मियों के भी पसीने छूट गए। वाल्मीकि बस्ती में एक 108 एंबुलेंस आधा घंटा जाम में फंसी रही। सरकारी व निजी बसें भी समय पर अपने गंतव्य तक रवाना नहीं हो पाईं। ऐसे में यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर शहर की सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गाड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या पेश आई। जनसभा के दौरान पांवटा, कालाअंब के अलावा शिमला सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।