फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुलिस आवासीय भवन बनाने का कार्य हुआ अवार्ड

पुलिस आवासीय भवन बनाने का कार्य हुआ अवार्ड

Wed, 10 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस आवासीय भवन बनाने का कार्य हुआ अवार्ड
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाने के अंतर्गत अब पुलिस कर्मियों को शीघ्र ही नए आवासीय भवन मिल सकेंगे। थाना परिसर में ही करीब 1.10 करोड़ की लागत से 10 नए आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर लोनिवि ने कार्य अवार्ड कर दिया है। जिससे अब जल्द ही यह कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि एक वर्ष पहले 6 सितंबर 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों की आधारशिला रखी थी। लेकिन इन भवनों के निर्माण का मामला खटाई में पड़ा हुआ था। शिलान्यास के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ न हो सका। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने में ही लंबा समय गुजार दिया। पर्याप्त भवनों की सुविधा प्राप्त न होने के कारण रेणुका थाने के पुलिस कर्मियों को इधर-उधर किराये के भवनों में ही रहने के लिए विवश होना पड़ रहा है। लेकिन उनके लिए सरकारी भवनों का निर्माण न हो सका। अब लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके ठेकेदार को काम अवार्ड कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि रेणुका थाने में पुलिस कर्मियों के लिए 10 नए क्वार्टरों का निर्माण किया जाना है। ठेकेदार को काम अवार्ड कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पहले जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, उसने काम करने से मना कर दिया था। जिससे अब दोबारा टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रेणुका थाने की जीप भी बदली
रेणुका थाने में क्राइम का ग्राफ कम होने के कारण यहां के वाहन को बदल दिया गया। रेणुका थाने की बोलेरो गाड़ी को शिलाई भिजवाकर वहां से खटारा यूटीलिटी गाड़ी को इस थाने के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि बोलेरो गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद ही थाने को मिली थी। उधर, एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रेणुका थाने में क्राइम का ग्राफ कम लेकिन दुर्घटनाओं का ग्राफ ज्यादा है। दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर वहां पीछे से खुली यूटीलिटी गाड़ी को भेजा गया है। गाड़ी की मरम्मत के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed