{"_id":"5bba3892867a55688103fd9a","slug":"191538930834-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाता नदी के किनारे मिला लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाता नदी के किनारे मिला लापता व्यक्ति का शव
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाता नदी के किनारे मिला लापता व्यक्ति का शव
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के सूरजपुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति का शव बाता नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने सूचना मिलते ही स्वर्ण सिंह का शव कब्जे में ले लिया है। शव सड़ गल चुका है। पांवटा के चिकित्सकों ने शव को नाहन विशेषज्ञ टीम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांवटा के सूरजपुर डाक घर पुरुवाला निवासी स्वर्ण सिंह (58) पिछले पांच अक्तूबर से लापता था। रविवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बाता नदी किनारे संदिग्ध हालत में मृत पड़े देखा। इसके बाद पांवटा पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।