{"_id":"5b5b503e4f1c1b07788b6576","slug":"191532710974-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा कॉलेज में एसएफआई का प्रदर्शन
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में मांगों को लेकर नारेबाजी करते एसएफआई के छात्र कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एससीए चुनाव करवाने, बस सेवा और रिक्त पदों को भरने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा में एसएफआई इकाई ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कैंपस में रैली निकाल कर नारेबाजी भी की गई। एससीए चुनाव फिर से करवाने, स्टॉफ की कमी दूर करने और गर्ल्स हॉस्टल समेत कई मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई है। इस दौरान कॉलेज में एसएफआई से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसएफआई पांवटा कॉलेज इकाई के पूर्व अध्यक्ष संजू शर्मा, पूर्व सचिव विकेश शर्मा सहित वर्तमान अध्यक्ष रामलाल ने संबोधित किया। छात्र नेताओं ने कहा कि एससीए चुनाव पहले की तरह शुरू करवाएं जाएं। कॉलेज की छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग समेत बस स्टैंड से कॉलेज तक बस सेवा शुरू करने की मांग की गई। इसके अलावागर्ल्स कॉमन रूम सुविधा, कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने सहित खेल मैदान को साफ और बेहतर करवाने की मांग उठाई गई। इससे पहले एसएफआई के सदस्यों ने कॉलेज परिसर में मांगों को लेकर रैली निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रहितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा, जिससे राज्य सरकार और शिक्षा विभाग तक आवाज पहुंचाई जा सके।