फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा होली मेले के लिए 15 से बिकेंगे प्लाट

पांवटा होली मेले के लिए 15 से बिकेंगे प्लाट

Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पांवटा होली मेले के लिए 15 से बिकेंगे प्लाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
ऐतिहासिक पांवटा होली मेला 2 से 8 मार्च 2018 तक चलेगा। इसके आयोजन को विभिन्न टीमें गठित कर दी गई हैं। दुकानों के प्लॉटों की नीलामी पैमाईश करके की जाएगी। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया 20 फरवरी से की जाएगी। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यात्रियों-श्रद्धालुओं की सुरक्षा को यमुनाघाट में लोकल गोताखोर तैनात होंगे।

शुक्रवार को हुई होली मेला आयोजन बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने की। बैठक में नगर परिषद के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी की शाम 3 बजे होली मेला के लिए झूलों की खुली बोली होगी। दुकानों के प्लॉट की नीलामी पैमाईश करके की जाएगी। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की जाएगी। सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निविदाएं आमंत्रित कर कार्य ठेके पर दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के लिए 16 फरवरी को निविदाएं आमंत्रित होंगी। यमुनाघाट पर मेले केे दौरान तैनात लोकल गोताखोर को प्रतिदिन 700 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। मेले के दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि, पार्षदों व कर्मचारियों के खाने की व्यवस्था होटल यमुना में होगी। बैठक में नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पार्षद हरविंद्र कौर, संजय सिंघल, पवन जस्सल, सीमा देवी, धनवीर कपूर, राजेंद्र सिंह मान, अनीता देवी समेत नगर परिषद कमेटी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाक्स...
मेला कमेटी का गठन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मेला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया है जिसमें पार्षद संजय सिंघल, हरविंद्र कौर, इंद्रप्रीत कौर, राजेंद सिंह व पवन जस्सल को कमेटी सदस्य बनाया गया है। 8 मार्च को मेला समापन पर विशाल दंगल का भी आयोजन होगा। बैठक में फैसला लिया है कि इस बार कलाकार खाने व ठहरने का प्रबंध खुद अपने खर्च से करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed