{"_id":"5b9be5ed867a557fec71c3ed","slug":"181536943597-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन को मिली 75 करोड़ की दो योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन को मिली 75 करोड़ की दो योजनाओं की सौगात
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के जमटा में धारटीधार को बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास करते विस अध्यक्ष व आईपीएच मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
जमटा (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपये से बनने वाली दो महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिली है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धारटीधार, देवका पुड़ला सहित कुल 11 पंचायतों के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महत्वाकांक्षी पेयजल योजना के शिलान्यास अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में यह एलान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जमटा में पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। आईपीएच मंत्री ने कहा कि 25 करोड़ की परियोजना से ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी कौलावालाभूड़, पालियों और बनकला सहित विभिन्न पंचायतों की छूटी हुई बस्तियों में पानी पहुंचाया जाएगा। जबकि, 50 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत नाहन विधानसभा की विभिन्न खड्डों पर चैक डेम, उनके तटीकरण तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण इत्यादि के कार्य करवाए जाएंगे। आईपीएच मंत्री ने कहा कि चेकडैम के माध्यम से एकत्रित जल को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे पहले विस अध्यक्ष ने इस मौके पर दोनों ही परियोजनाओं की डीपीआर आईपीएच मंत्री को सौंपी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धारटीधार क्षेत्र के लिए 18 करोड़ की परियोजना स्वीकृत करने पर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया।
विभिन्न खड्डों पर बनेंगे चेकडैम
डॉ. बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 75 करोड़ की दो परियोजनाएं स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, आईपीएच मंत्री महेेंद्र सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ की परियोजना से नाहन क्षेत्र की विभिन्न खड्डों चासी खड्ड, कौलावालां भूड खड्ड, जंगला भूड़, वर्मा पापड़ी, अरंड वाला, हरिपुर खोल और मार्कंडेय नदी के तटीकरण और इन पर चेकडैम बनाए जाएंगे। इससे जहां भू जलस्तर रिचार्ज होगा, वहीं पर चेकडैम से सिंचाई होगी। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पीएचसी बनेठी और जमटा के भवन निर्माण के लिए क्रमश: 93 और 90 लाख तथा स्वास्थ्य उप केंद्र पंजाहल, चाकली और मंडलाह के भवन निर्माण के लिए 33-33 लाख की राशि स्वीकृत की है। शीघ्र ही इन भवनों का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा और जिप सदस्य मनीष चौहान ने भी अपने विचार रखे। उक्त नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस महत्वाकांक्षी योजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि यह योजना पूरी तरह से भाजपा सरकार की देन है। ग्राम पंचायत जमटा के पूर्व प्रधान प्रेमपाल, पूर्व प्रधान धगेड़ा और जोगिंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता आईपीएच सुमन विक्रांत, एसई एसके शर्मा, अधिशासी अभियंता मंदीप गुप्ता, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।