{"_id":"5b96ad33867a55014118d5f5","slug":"181536601395-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाया जोन को आल राउंड बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाया जोन को आल राउंड बेस्ट का खिताब
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
नाया जोन को आलराउंड बेस्ट का खिताब
प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
कबड्डी में नाया और कंडयारी स्कूल रहा अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। स्थानीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। नाया के रहीम और नाया की सिमरन को आलराउंड बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। जबकि, नाया जोन को ही आलराउंड बेस्ट चुना गया। छात्र वर्ग की कबड्डी में नाया जोन ने खिताब पर बाजी मारी। जबकि, शिलाई-1 जोन दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की इसी प्रतियोगिता में रास्त ने कंडयारी जोन को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। छात्र वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नाया जोन पहले स्थान पर रहा, जबकि भटनोल जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में भटनोल जोन प्रथम, रास्त जोन दूसरे स्थान पर रहा। छात्रों की बैडमिंटन में शिलाई जोन ने पहला और नाया ने दूसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग में भटनोल जोन प्रथम, जबकि शिलाई-2 ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिलाई-1 प्रथम रहा, जबकि नाया जोन ने द्वितीय स्थान पर बाजी मारी। सिंगल बैडमिंटन में शिलाई जोन के पीयूष, छात्रा वर्ग में तनीषा भटनोल जोन ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में नाया के रहीम और छात्रा वर्ग में नाया की ही सिमरन को बेस्ट एथलीट चुना गया। खो-खो मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर में नाया के विशाल, छात्रा वर्ग में भटनोल की प्राची, कबड्डी में नाया के अक्षय नाया और रास्त की अदिति को चुना गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का समापन पीटीएफ अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।