{"_id":"5b915eb9867a557ffe03e610","slug":"181536253625-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका बांध परियोजना में महाप्रबंधक का पद रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका बांध परियोजना में महाप्रबंधक का पद रद्द
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
रेणुका बांध परियोजना में महाप्रबंधक का पद रद्द
ददाहू (सिरमौर)। राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना में महाप्रबंधक के पद को फिलहाल खत्म कर दिया है। महाप्रबंधक के स्थान पर उपमहाप्रबंधक को ही हेड ऑफ द प्रोजेक्ट (एचओपी) बना दिया गया है। बांध परियोजना में तैनात महाप्रबंधक का तबादला 13 अगस्त को हो गया था। इसके बाद उनके स्थान पर किसी दूसरे प्रबंधक को नहीं भेजा गया। अब इस पद को मर्ज करके एचओपी में तब्दील कर दिया गया है। रेणुका बांध के उप महाप्रबंधक रामपाल शर्मा को ही एचओपी के पद पर तैनाती दी गई है। अब वही रेणुका बांध परियोजना का तमाम कार्य देख रहे हैं। अधिकारियों के तबादले को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे रेणुका बांध परियोजना में तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन महीनों से ही यहां एक के बाद एक अधिकारियों के तबादले होते जा रहे हैं। उनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी को यहां भेजा नहीं जा रहा है। अधिकारियों की कमी के चलते बांध के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। उधर, रेणुका बांध परियोजना के डीजीएम रामपराल शर्मा ने बताया कि उन्हें एचओपी के पद तैनात कर दिया गया है। वह उपमहाप्रबंधक व एचओपी दोनों पदों का कामकाज देख रहे हैं।