फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   संगड़ाह में 10 दिन से एंबुलेंस सेवाएं ठप

संगड़ाह में 10 दिन से एंबुलेंस सेवाएं ठप

Wed, 05 Sep 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह में 10 दिन से एंबुलेंस सेवाएं ठप
संगड़ाह (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा पिछले 10 दिनों से ठप पड़ी है। लिहाजा, मरीज परेशानी से जूझ रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र के कई मरीजों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। लचर एंबुलेंस सेवा दिनोंदिन मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाएं झेल रही हैं। क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करवाने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले ही चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के कई पद रिक्त पड़े हैं। अब खस्ताहाल हो रही 108 व 102 एंबुलेंस सेवा ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। 108 के चालक दीपराम शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी व टायरों की हालत सही न होने के कारण इस सेवा को चला पाना मुमकिन नहीं है। उनका कहना है कि इस सेवा के बाधित होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भी प्रभावित हो रहा है। इस 108 रोगी वाहन में सेवा दे रहे कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। जिन कर्मचारियों को वेतन मिला भी है उन्हें पूरे वेतन की अदायगी नहीं हुई है। इसके अलावा हरिपुरधार में चलने वाली 108 सेवा भी टायरों की हालत खराब होने के कारण बंद हो गई है। इन एंबुलेंस वाहनों की खस्ताहालत को देखते हुए पायलट और ईएमटी भी अपनी और रोगियों की जान जोखिम में डालकर सेवाएं देते आ रहे थे। लेकिन, इस एंबुलेंस की अब हालत और अधिक बदतर होने के कारण चालकों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि गत 28 अगस्त को सैंज में हुई दुर्घटना के घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते समय बीच रास्ते में ही 108 खराब हो गई थी। इस कारण घायलों को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ा था। ऐसे में 108 एंबुलेंस की लचर सेवाएं लोगों के लिए जी का जंजाल बन रही हैं।
विज्ञापन

उधर, कार्यक्रम अधिकारी आकाशदीप ने बताया कि संगड़ाह अस्पताल में सेवाएं दे रही एंबुलेंस तकनीकी खराबी आने के कारण खड़ी है। टायरों की समस्या को दो तीन दिन में सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed