{"_id":"5b575be34f1c1b3b5a8b6cc5","slug":"181532451811-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब इलाके में धंसने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब इलाके में धंसने लगी सड़क
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में धंसने लगी सड़क, दुर्घटनाओं का अंदेशा
कालाअंब (सिरमौर)। अंबाला-देहरादून वाया कालाअंब राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 के किनारे कई जगह से धंसना शुरू हो गया है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। सड़क धंसने के कारण कई जगह दूसरे वाहनों को पास देना भी खतरे से खाली नहीं है। बरसाती पानी की उचित निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध न होने के कारण पानी से सड़क को क्षति पहुंच रही है। कालाअंब स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हाल ही में लगी रिटेनिंग वाल के साथ भूमि कटाव होकर खाई बन गई है। जिस स्थान पर रिटेनिंग वॉल लगाई गई है, उस स्थान पर मिट्टी डालकर भराव किया गया था। लेकिन, बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण मिट्टी बह गई है और भू-कटाव से खाइयां बन रही हैं। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पानी निकासी सड़क के एक ओर ही की गई है जबकि, दूसरी ओर रिटेनिंग वॉल की तरफ पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़क किनारे कई अन्य स्थानों से भी क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण विभाग के सहायक अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि जहां सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है, वहां जल्द भराव डालकर सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।