{"_id":"5b4ccaeb4f1c1b47748b5294","slug":"181531759339-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना कसोगा में डोना-पत्तल मशीन स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना कसोगा में डोना-पत्तल मशीन स्थापित
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर के थाना कसोगा में लोगों को संबोधित करते उपायुक्त सिरमौर ललित जैन।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के थाना कसोगा में प्रदेश की पहली पत्तों से बनने वाली डोना और पत्तल की मशीन स्थापित की गई। शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने किया। यह मशीन ग्रामीण विकास विभाग ने थाना कसोगा और बिरला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए स्थापित की है।
इस मशीन पर थाना कसोगा और बिरला के दस स्वयं सहायता समूह की 80 महिलाएं कार्य करेंगी। इस कार्य को निपुणता से करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त ललित जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 83 हजार रुपये की लागत से स्थापित इस मशीन द्वारा मालझन, सॉल और सागवान के पत्तों से डोने और पत्तल बनाए जाएंगे। प्रदेश में अपनी तरह की यह एक अनूठी पहल है। यह डोने, पत्तल प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने डोने तथा पत्तलों के विकल्प के रूप में प्रयोग में लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन स्वयं सहायता समूह को 50 हजार पत्तलों का निर्माण करने का कार्य दिया गया है। उपायुक्त ने डीआरडीए के परियोजना अधिकारी को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से खाली जमीन पर मालझन की बेलों को उगाने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी को सामुदायिक भवन के चारों ओर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान प्रोमिला, उपप्रधान राम रत्न, बिरला के प्रधान सुनील शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए रती राम वर्मा, संतोष कुमारी, खंड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा, बीडीसी सदस्य सीता देवी सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।