{"_id":"5b057a0a4f1c1bd6408b72ac","slug":"181527085578-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी में तपा सिरमौर, कई जगह बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी में तपा सिरमौर, कई जगह बरसे मेघ
Updated Wed, 23 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भयंकर गर्मी से बचाव करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)।
ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया..। अकसर यह कहावत सुनी होगी। सिरमौर में बुधवार को ऐसा ही देखने को मिला। पूरे जिले में प्रचंड गर्मी है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। इसी बीज जिला के कुछ क्षेत्रों में छमाछम मेघ बरसे। नाहन में प्रचंड धूप में लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गिरिपार के सतौन, बांगरण आदि इलाकों में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई।
बारिश और ठंडी-ठंडी हवाओं से क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से काफी हद तक निजात पाई है। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे से सवा चार बजे तक बांगरण, फुलपुर, राजपुर, कंडेला, भरली, सालवाला, नवादा, सूरतगढ़, आंबवाला, जाजली, लोभी किरोग, भगानी आदि इलाकों में बारिश हुई। इससे इलाके के किसानों ने राहत की सांस ली है। किसान इन दिनों धान की पनीरी की बिजाई की तैयारी में थे। बारिश से उन्हें बिजाई का मौका मिल गया है। किसान छज्जू राम, सुरेंद्र, लाल सिंह, राजू, जसपाल, बनवारी ने बताय कि वे खेतों की जुताई में जुट गए हैं। बारिश से खेतों में नमी बढ़े ही। मक्की की बिजाई के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। सतौन और इससे सटे क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन