{"_id":"5a41026e4f1c1b0e788b4df9","slug":"181514209902-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहालगढ़ व फूलपुर को जोडने वाली सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहालगढ़ व फूलपुर को जोडने वाली सड़कें बदहाल
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
इस हालत में पड़ी है सेना की सप्लाई डिपो सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा की निहालगढ़ और फूलपुर के संपर्क मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। सड़क कई जगहों पर टूटी हुई है। वाहन चालकों व ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांगरण से शमशेरगढ़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग बदहाल हो गया है।
सड़क करीब दो दशक पहले बनी है। तब से आधा किलोमीटर सड़क की ही टारिंग हुई। यह मार्ग बांगरण, शमशेरगढ़, गिरि बस्ती, डोरियोवाला से राजबन तक करीब सैकड़ों परिवारों को दिक्कतें दे रहा है।
कृषि विकास युवक मंडल के आदेश शर्मा, महिंद्र सिंह, रेणु शर्मा, सुनीता, संगीता व सुरिंद्र कुमार ने कहा कि कई बार मांग उठाई गई है। कोई पैरापिट नहीं होने से छोटे वाहन और दोपहिया वाहनों को हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क काफी संकरी है। जगह-जगह टूटी हुई है। इस मार्ग पर आधा दर्जन स्कूली बसें भी चलती हैं। वहीं पांवटा से शिलाई एनएच मार्ग के गोंदपुर से निहालगढ़ पंचायत को जाने वाले मार्ग की हालत भी खस्ता है। इस मार्ग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा निहालगढ़, रावमापा निहालगढ़ पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली कुछ संपर्क सड़कों की शिकायत आ रही है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए इन मार्गों की मरम्मत की जाएगी।
...