{"_id":"5a0d7eca4f1c1bce408b7188","slug":"181510833866-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता जिम्मेदारी का कार्य: एचएस राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता जिम्मेदारी का कार्य: एचएस राणा
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारिता बेहद ही जिम्मेवारी वाला काम है। इससे देश और प्रदेश की दिशा और दशा बदली जा सकती है। विषम हालात में भी सकारात्मक और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता पर फोकस किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एसडीएम पांवटा एसएच राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सनसनीखेज खबरों के चक्कर में समाज पर बुरा प्रभाव डालने वाली मनघड़ंत खबरों से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशाबंदी, स्वच्छता अभियान, विकास और सामाजिक उत्थान में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पत्रकारों को सत्य और तथ्यों वाली खबरों को उठाना चाहिए। ताकि समाज के उत्थान में पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।
पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी, मुख्य सलाहकार डॉ. ब्रजिंद्र और नरेंद्र मोहन रमौल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पत्रकारिता की गरिमा और सत्यनिष्ठा से पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलने की सीख दी। इस अवसर पर सभी स्थानीय पत्रकारों ने भी अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन