{"_id":"5a0060ad4f1c1bd1538bb334","slug":"181509974189-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : दर्शन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : दर्शन सिंह
Updated Mon, 06 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जमटा (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जमटा शाखा द्वारा ग्राम पंचायत जमटा के कांडो कत्याड़ गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक दर्शन सिंह ने की।
शिविर में प्रबंधक दर्शन सिंह ने ग्रामीणों से अनावश्यक खर्चों को कम करके बचत करने के प्रति प्रेरित किया। साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जीवन बीमा योजना, फसल बीमा योजना, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से संबंधित सावधानियों पर भी जागरूक किया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के निर्माण, इसे क्रेडिट लिंकेज करने की जानकारी प्रदान की।
महिलाओं को बैंक में बचत खाता खोलने के प्रति भी प्रेरित किया। इस शिविर में पंचायत के एकता स्वयं सहायता समूह और अन्य महिलाओं ने शिरकत की।