{"_id":"5c2a47f1bdec2256a87150b8","slug":"171546274801-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके और बीयर बार को न दिया जाए लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके और बीयर बार को न दिया जाए लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। संगड़ाह क्षेत्र के महिला मंडल संगठनों ने आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर से संगड़ाह के मुख्य बाजार में खुले शराब ठेके और बीयर बार को बंद करने की मांग की है। इस संदर्भ में क्षेत्र की महिलाओं ने विभाग के उपआयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें महिलाओं ने विभाग से इस वर्ष शराब ठेके और बीयर बार को लाइसेंस न देने की मांग की है। जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर, कमला देवी, नीलम देवी, बिमला देवी, कला देवी, सीमा देवी, लाजो देवी, शांति देवी आदि ने अधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि इस वर्ष के शुरू में जब संगड़ाह में शराब का ठेका और बीयर बार खोला गया था, उस समय भी महिलाओं ने कड़ा ऐतराज जताया था। मार्च में महिलाओं को आश्वासन दिया था कि दिसंबर में वह उनसे मिलें, ताकि अगले वर्ष ठेके और बीयर बार के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने पत्र के माध्यम से विभाग को गुहार लगाई कि अबकी बार बाजार में ठेका और बीयर बार खोलने के लिए लाइसेंस न दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने अबकी बार ऐसा किया तो उसके खिलाफ क्षेत्र में आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इसकी सीधी जिम्मेदारी विभाग की होगी।