फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अनशन खत्म, अब 26 जुलाई को कालेज में ताला जड़ेंगे छात्र

अनशन खत्म, अब 26 जुलाई को कालेज में ताला जड़ेंगे छात्र

Tue, 24 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अनशन खत्म, अब 26 जुलाई को कालेज में ताला जड़ेंगे छात्र
नाहन कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर हड़ताल खत्म करते एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता राघव ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में कॉमर्स फैकल्टी में प्राध्यापकों की तैनाती न होने से गुस्साए एबीवीपी और कॉमर्स संकाय के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन और सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। मांग पूरी न होने की सूरत में छात्रों ने 26 जुलाई को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है। सोमवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे दो दर्जन के करीब छात्रों का अनशन मंगलवार को खत्म हो गया। इस मौके पर एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राघव ठाकुर ने कॉलेज पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे रिंकू, तान्या, पारुल, वंदना, शिवांगी, मीरा, रविंद्र, रणदीप, नितिन, करिश्मा, यशवंत, सोनाली, अभिषेक, कविता, सचिन, शिवा, भाविका और जितेंद्र समेत दो दर्जन के करीब छात्रों को जूस पिलाया। इसके बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में रैली निकाली और कॉलेज प्रबंधन के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह काफी चिंता का विषय है कि दाखिले के दो माह बाद भी नाहन कॉलेज में कॉमर्स संकाय के प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है। इस मसले पर कॉलेज प्रबंधन मूकदर्शक बने बैठा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रों के हक के लिए एबीवीपी की जंग जारी रहेगी। उधर, एबीवीपी के जिला संयोजक तनुज ने कॉलेज प्रबंधन और सरकार को दो दिन का समय देते हुए कहा कि यदि जल्द बीकॉम फैकल्टी में प्रोफेसर की तैनाती नहीं की गई तो 26 जुलाई को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर प्रदीप, अंशुल, कमल, कुलदीप, शुभम, श्वेता शर्मा, प्रीति, प्रीति ठाकुर और अर्जुन आदि छात्र कार्यकर्ता और कॉमर्स संकाय के दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed