फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   छह माह से नप के पास लटके हैं पेंशन के मामले

छह माह से नप के पास लटके हैं पेंशन के मामले

Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
छह माह से नप के पास लटके हैं पेंशन के मामले
छह माह से नप के पास लटके पेंशन के मामले
विज्ञापन

दस्तावेज तैयार करने में नप की लेटलतीफी पर रोष
म्यूनिसिपल कौंसिल पेंशनर एवं इंपलाइज संघ ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में कार्यों की लेटलतीफी बुजुर्ग पेंशनरों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि छह महीने पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन संबंधी दस्तावेज शहरी निदेशालय नहीं भेजे गए। परिणामस्वरूप पेंशनर पेंशन सुविधा से वंचित हो गए हैं। हिमाचल म्यूनिसिपल कौंसिल पेंशनर एवं इंपलाइज संघ ने बैठक कर इस मसले पर चिंता प्रकट की है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के प्रधान रोशन लाल ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर नगर परिषद से सवाल किया गया है कि दो नए पेंशनर बाबू राम और निर्मला देवी के पेंशन संबंधी कागजात शिमला निदेशालय क्यों नहीं भेेजे गए? यदि यहां से दस्तावेज भेजे हैं तो पेंशनरों को पेंशन क्यों नहीं मिल रही? इसके अलावा महंगाई भत्तों का एरियर नहीं मिलने पर भी संघ ने चिंता जताई है। संघ का कहना है 20 मई को भी इसके बारे में नगर परिषद को मांगपत्र सौंपा गया था लेकिन, इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक जनवरी 2016 से आठ प्रतिशत अंतरित राहत देने की घोषणा की थी। हिमाचल के सभी विभागों में इसका एरियर और किस्त भी मिल चुकी है लेकिन, नगर परिषद ने अपने कर्मचारियों को यह लाभ अभी तक नहीं दिए। संघ ने मुख्यमंत्री से शीघ्र ये लाभ प्रदान करने की मांग की है। इसके अलावा चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, पेंशनरों की सीनियोरिटी का एरियर देने जैसी कई मांगों से संबंधित प्रस्ताव पारित कर संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, निदेशक शहरी विकास विभाग, उपायुक्त सिरमौर, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी को भेजे हैं। इस अवसर पर प्रधान रोशन लाल के अलावा महासचिव जय गोपाल, अमरनाथ, निर्मला देवी, आकी देवी, कृष्ण लाल, बालकृष्ण, जयवंती, कमला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed