{"_id":"5b37989b4f1c1bf86e8babcd","slug":"171530370203-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच पर किया जागरूक
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर और बाल विकास परियोजना कार्यक्रम कार्यालय नाहन के संयुक्त तत्वावधान में रावमापा नैनाटिक्कर में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों पर जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों से जुड़े कानून की भी जानकारी दी गई।
जीव विज्ञान के प्रवक्ता केडी शर्मा ने बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 पर जागरूक किया। रमेश चंद ने शिक्षा के अधिकार की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्कूल न छोड़ने पर जागरूक किया। बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी ने बाल-बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच, बैड टच पर भी जागरूक किया।
संस्थागत बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुंडीर ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दी। जबकि विधि सह परीविक्षा अधिकारी मोहम्मद शबीम ने बच्चों को बाल मजदूरी एक्ट पर जागरूक किया। चाइल्ड हेल्पलाइन से आए रामलाल चौहान ने चाइल्ड हेल्पलाइन के 1098 नंबर की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग से आई अमृता ठाकुर ने विभागीय जानकारी दी। शिविर में बच्चों को मुस्कान और कोमल फिल्म भी दिखाई गई जिससे किशोरियों ने काफी ज्ञान हासिल किया। इस दौरान आउट रीच वर्कर वीना कुमारी ओर स्वास्थ्य विभाग से आई कविता धीमान ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया।