{"_id":"5a5e09d74f1c1b5f268b4bd6","slug":"171516112343-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 28 जनवरी को 60737 बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 28 जनवरी को 60737 बच्चे गटकेंगे दो बूंद जिंदगी
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला में पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण 28 से 30 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के 60737 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर हरबंस ब्रॉसकॉन ने जिला में पल्स पोलियो अभियान के प्रबंधन के लिए आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला के सभी 6 खंडों में 553 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि प्रत्येक अभिभावक अपने निकटतम बूथ पर बच्चों को दवा पिला सके। इस कार्य के लिए 22 सौ कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला के सीमा पर लगते बैरियरों तथा विभिन्न बस-अड्डों पर यात्रा करने वाले बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए चार मोबाइल टीमें अलग से गठित की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह सके।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के दौरान जो बच्चे 28 जनवरी को पोलियो दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 29 और 30 जनवरी को स्वास्थ्य, आयुर्वेद विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस अभियान का दूसरा चरण 11 से 13 मार्च तक चलेगा जिसमें पात्र बच्चों को पोलियो की दूसरी खुराक दी जाएगी।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने भी पल्स पोलियो अभियान के प्रबंधन की जानकारी सामने रखी। इस मौके पर एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।