{"_id":"5a3276b64f1c1b76678c15e9","slug":"171513256630-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान चलाएगी एनएसयूआई: शंकवाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान चलाएगी एनएसयूआई: शंकवाण
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
नाहन महाविद्यालय की एनएसयूआई इकाई की बैठक आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनएसयूआई इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष कपिल शंकवाण की अध्यक्षता में हुई। शंकवाण ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान में छात्रों को एनएसयूआई की विचारधारा के साथ जोड़ा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने नए कालेज भवन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया। साथ ही नए कालेज में कक्षाएं शुरू करने के लिए कालेज प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नाहन कालेज में एनएसयूआई शीघ्र ही कैंपस की नई कार्यकारिणी का भी गठन करेगी। इस अवसर पर जिला महसचिव धनवीर और विपुल शर्मा ने भी संगठन को मजबूत करने संबंधी अपने विचार रखे। बैठक में शुभम शर्मा, नितेश शर्मा, शुभम ठाकुर, अंकुर, रोबिन, राहुल, पंकज, नरेंद्र, निखिल, रोहित, नवीन, निक्की, नीटू, कमलेश, अतुल, अमित, योगेश, विजेंद्र, सचिन, ऋ षभ, मनोज, परवीन, विनोद, रणजीत, अक्षय, विपिन व राम सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन