फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राज्यस्तरीय स्पर्धा में सिरमौर लगातार 10वीं बार विजेता

राज्यस्तरीय स्पर्धा में सिरमौर लगातार 10वीं बार विजेता

Mon, 20 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय स्पर्धा में सिरमौर लगातार 10वीं बार विजेता
Sports
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड कफोटा ने प्राथमिक पाठशालाओं की राज्यस्तरीय खेलकूद स्पर्धा में जिला सिरमौर को लगातार 10वीं बार सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित करने पर खुशी जाहिर की है।

संघ के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं उनको प्रशिक्षण प्रदान करने वाले शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। संघ के प्रधान मायाराम शर्मा ने कहा कि एक बार फिर साबित हुआ कि जिला में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


यदि उन्हें अच्छा मंच दिया जाए तो वह काफी आगे तक निकल सकते हैं।
मायाराम ने कहा कि नालागढ़ में आयोजित हुई प्राथमिक स्कूलों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धा में जिला सिरमौर की टीम को लगातार दसवीं बार सर्वश्रेष्ठ आंका गया। इस स्पर्धा में छात्र-छात्रा वर्ग की कबड्डी में सिरमौर टीम प्रथम, छात्रा वर्ग की वॉलीबाल में प्रथम, खो-खो स्पर्धा के छात्र-छात्रा वर्ग में उपविजेता, छात्र वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में उप विजेता जबकि छात्रा वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। जबकि छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स में भी सिरमौर उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायाराम ने कहा कि यदि सिरमौर जिला की इस प्रतिभा का अभी से संरक्षण हो तथा उन्हें उचित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं तो यह खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे प्रतिभावान छात्रों को हॉस्टल की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed