फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कांग्रेस जीती को मुसाफिर बनेंगे मंत्री: अमरेंद्र

कांग्रेस जीती को मुसाफिर बनेंगे मंत्री: अमरेंद्र

Tue, 07 Nov 2017 08:02 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जीती को मुसाफिर बनेंगे मंत्री: अमरेंद्र

विज्ञापन
कांग्रेस जीती को मुसाफिर बनेंगे मंत्री : अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री ने राजगढ़ में की चुनावी रैली
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने पर जीआर मुसाफिर का मंत्री बनना तय है। लिहाजा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार को विजयी बनाएं। कैप्टन राजगढ़ में आयोजित कांग्रेस पार्टी की चुनावी रैली के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जीआर मुसाफिर के लिए प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस पार्टी की देन है। उसमें हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार और उसके बाद वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। प्रदेश को शिक्षा व अनेकों क्षेत्रों में आगे बढ़ाया है। कहा कि जब वह सेना में थे और हिमाचल के कोरिक में तैनात थे तो उस समय शिमला से वहां जाने को 14 दिन लगते थे। टापरी तक ही सड़क थी। हाल ही में वह मात्र पांच घंटे में पहुंच गए। यह प्रदेश के विकास की मिसाल है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने मुसाफिर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही मुसाफिर कबिना मंत्री बनेंगे। उन्होंने पंजाबी में भाषण दिया। इससे पूर्व जीआर मुसाफिर ने भाजपा को षड्यंत्र रचने वाली और देश को गर्त में डालने वाली पार्टी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिर ने पंजाब को बड़ा भाई बताया जबकि अमरिंदर सिंह ने पुराना रिश्ता बताया कि गिरि नदी के पार पटियाला रियासत थी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को पूरी 68 सीटें जीतने के लिए दो दिनों तक पार्टी कार्यकर्ता डट जाएं और अधिक से अधिक मतदान करवाकर कांग्रेस को विजयी बनाएं।
-----
---------वेद प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed