{"_id":"59e9fc014f1c1bda538b82be","slug":"171508506625-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के स्टोर में भड़की आगजनी से क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम के स्टोर में भड़की आगजनी से क्षति
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
मंडी परिषद में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर बाईपास के समीप देर रात आगजनी मामला हुआ जिसमें एक शो रूम व रिहायशी मकान के स्टोर में आग भड़की। आग से टीननुमा स्टोर में गता व अन्य सामान जल कर राख हो गया जिसकी कीमत लाखों में होने का अनुमान है।
हालांकि समय रहते आग को फैलने से बचा लिया गया। आग को शो रूम, रिहायशी मकानों तक फैलने से बचा लिया गया। इस क्षेत्र में दीपावली के दिन बिजली गुल थी। आगजनी का कारण आसपास से आतिशबाजी का स्टोर में घुसना माना जा रहा है।
पांवटा में बाईपास भगवान परशुराम चौक के साथ लगता एलजी शोरूम है। भवन की तीसरी मंजिल पर टीमनुमा स्टोर बना है। इसमें ज्यादातर रद्दी सामग्री रखी जाती है। वीरवार को दिवाली के दिन इस क्षेत्र में बिजली गुल थी। देर रात करीब दस बजे अचानक स्टोर धू-धू कर जलता दिखा जिसके बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
अग्निशमन केंद्र से फायरमैन जयपाल शर्मा, विनोद कुमार, सर्वजीत सिंह, रमेश चंद, रतन सिंह व नरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंचीं। मकान के तीसरी मंजिल पर स्टोर में आग की लपटें तेजी से भड़क रही थीं।
फायर ब्रिगेड टीम व स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू कर दिए। मिल कर करीब एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन केंद्र पातलियों पांवटा के प्रभारी चरनजीत सिंह ने कहा कि रामजीलाल बरेजा के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर टीननुमा शेड में आग लगी। फायर ब्रिगेड टीम के साथ आग पर काबू पा लिया जिससे आग को आसपास फैलने से रोका गया।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई। आगजनी से क्षति का आंकलन किया जा रहा है।