फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार ने संभाला पदभार

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार ने संभाला पदभार

Wed, 17 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार ने संभाला पदभार
नाहन (सिरमौर)। लंबे अरसे से प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का पद खाली चल रहा था। विपिन कुमार ने बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक का पदभार संभाल लिया। जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले विपिन कुमार के पास शिक्षा महकमे का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल के पद से पदोन्न्नत कर सरकार ने उन्हें जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा महकमे का उपनिदेशक तैनात किया है। इससे पहले उमेश बहुगुणा बतौर कार्यवाहक शिक्षा उपनिदेशक इस पद को संभाल रहे थे। जिला सिरमौर को नियमित शिक्षा उपनिदेशक मिलने से शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के साथ-साथ उच्च शिक्षा उपनिदेशक व शिक्षा उपनिदेशक निरीक्षण के पद पर भी नियमित तैनाती की है। हालांकि, अभी दो उपनिदेशकों का पदभार संभालना शेष है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार के पदभार संभालने के दौरान ओएसडी दलीप सिंह नेगी के अलावा अन्य कर्मी उपस्थित रहे। ओएसडी प्रारंभिक शिक्षा दलीप सिंह नेगी ने बताया कि पिछले लंबे समय से शिक्षा उपनिदेशक का पद खाली था, लेकिन अब जिला सिरमौर के शिक्षा महकमे में तीनों ही शिक्षा उपनिदेशकों की नियमित तैनाती सरकार ने की है। इससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार आएंगे। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विपिन कुमार को पदभार संभालने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed