{"_id":"5bbcd7ac867a55281551d010","slug":"161539102636-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 22 आवेदन स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के 22 आवेदन स्वीकृत
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 22 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत 3 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि लगभग 77 लाख रुपये का अनुदान सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे 133 लोगों को रोजगार सृजन करवाया जाएगा। इस योजना के अतंर्गत 18 से 35 वर्ष के युवक और युवतियों को 50 लाख रुपये तक के ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाएं जाते हैं, जिसमें विभाग की ओर से पुरुषों को 25 प्रतिशत जबकि महिलाओं को 30 प्रतिशत की सब्सिडी प्लांट और मशीनरी के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बैंक ब्याज दर पर 5 प्रतिशत की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।
योजना के प्रति लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष के लिए जिला सिरमौर को 9 करोड़ रुपये सब्सिडी वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए बैंकों को निर्देश दिए कि वह नए उद्यमियों को उदारता से ऋण दें, ताकि इस योजना के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जीएस चौहान, प्रबंधक रचित शर्मा के अतिरिक्त उद्योग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।