{"_id":"5b5b50604f1c1b6f668b5b80","slug":"161532711008-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में सड़कें बंद; फसलें तबाह, जमीन बही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में सड़कें बंद; फसलें तबाह, जमीन बही
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खड्ड में पानी के तेज बहाव में बही एक मोटरसाइकिल।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन/राजगढ़/नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर में बारिश ने भारी कहर बरपाया है। पिछले तीन दिन से जारी बारिश ने उपमंडल संगड़ाह की भवाई पंचायत के जियाड़ गांव में भारी तबाही मचाई। इस गांव में 20 बीघा जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ गई। इससे जमीन में लगी फसलें भी तबाह हो गई हैं। बारिश के चलते भूस्खलन की जद में आने से इसी इलाके में एक मवेशी की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संगड़ाह उपमंडल की भवाई पंचायत के जियाड़ गांव में सुरजन सिंह, जीत सिंह, दयाराम, चेत सिंह, ओमीचंद, बस्तीराम, कुब्जा देवी और हरदेव सिंह की 20 बीघा जमीन भारी भूस्खलन की चपेट में आ गई। इससे किसानों को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण अदरक, धान, गोभी, मडवा, फ्रांसबीन, उड़द सहित मक्की की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। उधर, राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो बलबीर सिंह और पटवारी छेजाराम ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं, जियाड निवासी जीत सिंह के एक मवेशी की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है। चाडना निवासी मोहनलाल के दो मंजिला भवन की सुरक्षा दीवार ढहने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। इसी गांव के हरदेव के मकान के पीछे भूस्खलन होने से सारा मलबा उनके मकान पर आ गिरा। भूस्खलन से प्रताप नेगी की जमीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उपतहसील हरिपुरधार के नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के कारण भवाई पंचायत के जियाड़ गांव में भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की रिपोर्ट उन्हें मिल गई है।
पानी के तेज बहाव में बाइक बही
बारिश से नौहराधार के समीप ठठारन में एक बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई। गनीमत यह रही कि बाइक सवार ने छलांग लगा दी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार ठठरना निवासी जोगेंद्र सिंह अपनी बाइक पर घर आ रहा था कि एक नाले में पानी के तेज बहाव में बाइक बह गई। जोगेंद्र ने छलांग लगाकर अपनी जान तो बचा ली लेकिन उनकी बाइक तेज पानी के बहाव में बह गई।
चार कमरों का मकान गिरा
राजगढ़ के शमोगा गांव के वेद प्रकाश का चार कमरों का मकान भारी बारिश के कारण गिर गया। जबकि, राजगढ़ में नगर पंचायत की दुकान भी गिर गई। कानूनगो रणवीर ठाकुर ने बताया कि शमोगा निवासी वेद प्रकाश का करीब दो लाख का नुकसान का आकलन किया गया है। जबकि, नगर पंचायत की दुकान का दो लाख रुपये और किरायेदार संजय साहनी के सामान का करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने संजय साहनी को पांच हजार रुपये फौरी सहायता दी है।
विज्ञापन
जिले में ये रूट रहे बंद
सिरमौर में रुक-रुक कर हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को रेणुकाजी-संगड़ाह, संगड़ाह-नौहराधार वाया पालर, नाहन-चौपाल, सराहां-गिरिपुल, नाहन-सैनवाला, सराहां-नारायणगढ़, सराहां-खैरी-चन्हालग, नाहन-देवल टिक्करी, नाहन-टौंडा, सराहां-राजगढ़ मार्ग लाल टिक्कर, रेणुकाजी-भवाई सड़कें बारिश के साथ आए भूस्खलन से बंद रहीं। कई रूटों के बाधित होने से एचआरटीसी को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।