{"_id":"5b575bf34f1c1bbd298b5c60","slug":"161532451827-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़वास स्कूल की दीवार ढही, भवन को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़वास स्कूल की दीवार ढही, भवन को खतरा
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण बढ़वास स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
पांवटा/सतौन (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत बढ़वास की प्राथमिक पाठशाला के भवन को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। बारिश होने से सोमवार रात को स्कूल की सुरक्षा दीवार ढह गई है। इससे स्कूल के शौचालय, स्नानागार और रसोई कभी भी ढह सकती है। यदि ज्यादा बारिश होती है तो स्कूल भवन को भी खतरा हो सकता है।
नवयुवक मंडल बढ़वास के प्रधान जगमोहन चौहान, प्रवेश चौहान, सुरेंद्र चौहान, विनोद चौहान, अरविंद सिंह, सुुनील चौहान, सुरेंद्र सिंह, धनवीर, कर्म सिंह और वार्ड सदस्य रणधीर सिंह ने बताया कि दो दिन से निरंतर बारिश के बाद बढ़वास प्राथमिक पाठशाला की सुरक्षा दीवार सोमवार की रात क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन से स्कूल परिसर के शौचालय, स्नानागार और रसोई गिरने की जद में पहुंच गए हैं। साथ ही स्कूल भवन पर भी खतरा मंडरा गया है। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों स्कूलों में अवकाश चल रहे हैं। दीवार गिरने की सूचना सीएचटी अमर सिंह को दे दी गई है।
उधर, प्राथमिक पाठशाला बढ़वास के सीएचटी अमर सिंह ने कहा कि सूचना मिल गई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग और बढ़वास पंचायत को खतरे से अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर शीघ्र सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो स्कूल भवन के गिरने का भी खतरा रहेगा।