फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जल्द क्रियाशील होंगे नाहन शहर के हाईड्रेंट

जल्द क्रियाशील होंगे नाहन शहर के हाईड्रेंट

Wed, 18 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जल्द क्रियाशील होंगे नाहन शहर के हाईड्रेंट
जल्द क्रियाशील होंगे नाहन शहर के हाईड्रेंट
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को दिए निर्देश
बिंदल ने आग से जले गोदाम का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। शहर के बड़ा चौक स्थित जूतों के गोदाम में लगी आग के बाद ऐसी स्थिति से निपटने के तमाम इंतजामों की पोल खुल गई है। पचास फीसदी से ज्यादा हाईड्रेंट खराब चल रहे हैं। खैर, इस मसले को गंभीरता से लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने आग लगने की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रभावित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शहर के तमाम हाईड्रेंटों को तुरंत क्रियाशील बनाया जाए। गौरतलब है कि बड़ाचौक मेें हुई आग की घटना के दौरान हाईड्रेंट से पानी नहीं निकल पाया था। बुधवार को प्रभावित परिवारों तथा बड़ाचौक के अन्य व्यापारियों ने कुशलक्षेम पूछने पहुंचे डॉ. बिंदल से बड़ाचौक स्थित फायर हाईड्रेंड को तुरंत क्रियाशील बनाने का आग्रह किया। इस पर डॉ. बिंदल ने जिला प्रशासन को शहर के समस्त फायर हाईड्रेंड तुरंत क्रियाशील करने के आदेश दिए। उधर, उपायुक्त ललित जैन ने आईपीएच और नगर परिषद को ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर शहर के हाईड्रेंटों को दुरुस्त करने संबंधी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। दोनों विभाग ज्वाइंट इंस्पेक्शन कर शहर के हाईट्रेंडों की रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
आईपीएच के अधिशासी अभियंता को पत्राचार कर जल्द इंस्पेक्शन करने का आग्रह किया गया है। आईपीएच के एसडीओ और नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे। यदि कहीं पर अवैध कब्जा पाया गया तो उसे भी हटाया जाएगा। जो नहीं मानेगा, उस पर एफआईआर दर्ज होगी।- अजमेर सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन

हाईट्रेंटों को क्रियाशील बनाया जाएगा। जो हाईड्रेंट ठीक हो सकते हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। जो नहीं हो सकते, उनकी जगह नया हाईड्रेंट लगाया जाएगा। इस पर आईपीएच महकमा कार्य कर रहा है। -आशीष राणा, एसडीओ आईपीएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed