फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो मासूम बच्चियों ने गलती से पी लिया बैटरी का पानी

दो मासूम बच्चियों ने गलती से पी लिया बैटरी का पानी

Sat, 14 Jul 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दो मासूम बच्चियों ने गलती से पी लिया बैटरी का पानी
नाहन (सिरमौर)। स्कूल से घर जा रही दो मासूम बच्चियों ने गलती से पानी की जगह बैटरी का पानी पी लिया। पानी का स्वाद नमकीन लगने के तुरंत बाद ही बच्चियों ने इस बारे परिजनों को बताया। बच्चियों की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद कुमार व पायलट रमेश तुरंत मौके पर पहुंचे और हरिपुरधार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अब दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मामला शनिवार शाम का है। स्कूल से घर लौट रही काफलनू गांव की 6 वर्षीय समीक्षा और 5 साल की ओजल ने रास्ते में प्यास लगने पर बोतल में रखा बैटरी का पानी पी लिया। बताया जा रहा है कि पंचायत में सोलर लाइट की बैटरी में डिजिटल वाटर डालने का कार्य चल रहा था। इस दौरान बच्चों ने प्यास के मारे किसी से पूछे बिना ही बोतल से पानी पी लिया। इसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। यह बात बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताई।
विज्ञापन

उधर, 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद कुमार ने बताया कि बच्चियों की हालत में सुधार है। वहीं, बढ़ोल पंचायत की प्रधान ममता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed