फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कोटला-बड़ोग में बनेगी सबसे बड़ी गाय सेंक्चुरी

कोटला-बड़ोग में बनेगी सबसे बड़ी गाय सेंक्चुरी

Tue, 03 Jul 2018 10:57 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कोटला-बड़ोग में बनेगी सबसे बड़ी गाय सेंक्चुरी
cow
नाहन (सिरमौर)। गौवंश के संरक्षण के लिए सिरमौर प्रशासन ने पहल की है। प्रशासन एक ही स्थान पर करीब पांच सौ गौवंश का संरक्षण करेगा। इसके लिए पच्छाद तहसील के कोटला बड़ोग में गौ अभ्यारण्य (कॉऊ सेंक्चुरी) का निर्माण किया जाएगा। यह सेंक्चुरी प्रदेश की सबसे बड़ी और पहली कॉऊ सेंक्चुरी होगी। मंगलवार को उपायुक्त ललित जैन कॉऊ सेंक्चुरी के लिए भूमि चयन करने कोटला बड़ोग पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटला-बड़ोग में 109 बीघा भूमि पशु पालन विभाग की उपलब्ध है। यह सेंक्चुरी के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। यहां पर गौवंश एक खुले वातावरण में विचरण कर सकेंगे। इस सेंक्चुरी में पशुशाला, चारा भंडारण, पशु औषधालय तथा एक चौकीदार कक्ष निर्मित करना भी प्रस्तावित है। इस अभयारण्य स्थल में पांच सौ से अधिक पशुओं को रखने की क्षमता होगी। भूमि निरीक्षण के दौरान निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. सुदेश चौधरी, एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा, तहसीलदार राजगढ़ विवेक नेगी, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नीरू शबनम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed