फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वालों पर भाजपा ने मांगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वालों पर भाजपा ने मांगी कार्रवाई

Sat, 10 Mar 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वालों पर भाजपा ने मांगी कार्रवाई
नौहराधार (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नौहराधार और शिलाई में फूंके गए प्रधानमंत्री के पुतलों को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि सांसदों से पांच साल का हिसाब मांग रही कांग्रेस पहले अपने 70 सालों का लेखा जोखा प्रस्तुत करे। शुक्रवार को यहां जारी बयान में जिला मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, जिला भाजयुमो महामंत्री राकेश पुंडीर व रेणुका युवा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करे। ऐसे लोग देश व प्रदेश में पुतला जलाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवा कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि दायरे में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए। देश व प्रदेश की जनता जानती है कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिसकी वजह से आज कांग्रेस देशभर में सिर्फ चार राज्यों में सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश के लिए एक सराहनीय कदम साबित हुआ है। नोटबंदी ने भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद को जड़ से कम करने का काम किया है। मोदी सरकार में योजनाओं को आजादी के बाद पहली बार घर-घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक सेवा जनधन योजना के तहत खोले गए 28 करोड़ से अधिक बैंक खाते, बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 7.45 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों को 3.17 लाख करोड़ रुपये लोन के तौर पर दिए गए। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 2 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। कांग्रेस बौखलाहट में ऐसे कदम उठा रही है, जो उचित नहीं है। प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed