फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   न्यूनतम सालाना आय की शर्त हो 60 हजार

न्यूनतम सालाना आय की शर्त हो 60 हजार

Tue, 26 Dec 2017 06:48 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम सालाना आय की शर्त हो 60 हजार
एकल नारी संगठन ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
एकल नारी संगठन सिरमौर ने प्रदेश सरकार से एकल नारियों के लिए सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए रखी न्यूनतम 35 हजार रुपये सलाना आय की शर्त को बढ़ा कर 60 हजार रुपये करने की मांग की है। इससे अधिक से अधिक एकल नारी सरकारी योजनाओं से लाभांवित हो पाएंगी।

मांगों को लेकर एकल नारी संगठन सिरमौर का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया से मिला। संगठन ने उपायुक्त को मांगों लेकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल गीता, माया देवी, जसविंद्र कौर, चंपा, रीना, भारती, पूनम, संतोष, हेमलता ने सरकार से एकल महिलाओं के सतत विकास को लेकर स्वायत्त न्याय पंचायत की स्थापना करने, काश्तकार के रूप में महिलाओं का नाम राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एकल महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार की ओर से तय 35 हजार रुपये की न्यूनतम राशि को राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड की तर्ज पर 60 हजार रुपये करने की मांग की गई। साथ ही जिन बच्चों के मां-बाप मानसिक और शारीरिक तौर पर विकलांग हैं, उन बच्चों को मदर टैरेसा असहाय संबल योजना से जोड़ने, एकल नारी संगठन को सामूहिक आजीविका कमाने के लिए लीज पर 50 बीघा जमीन उपलब्ध करने, मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार प्रदान करने, एकल महिलाओं के लिए उत्थान के लिए बजट में अलग से प्रावधान करने की मांग की गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed