{"_id":"5a3fb6824f1c1b74698c3adf","slug":"161514124930-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते पकड़े तीन उपभोक्ता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते पकड़े तीन उपभोक्ता, केस दर्ज
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की टीम ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुंजा मतरालियों में लंबे अरसे से बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 3 उपभोक्ताओं की बिजली अस्थायी रूप से काट दी थी लेकिन अधिकारियों के जाते ही उपभोक्ताओं ने मेन लाइन से डायरेक्ट तार जोड़ दी।
निरीक्षण करने गई टीम ने उपभोक्ताओं को रंगे हाथ धर लिया। इसके बाद मामला पुलिस में दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बिजली बोर्ड के लाखों रुपये बिल के रूप में उपभोक्ताओं के पास फंसे हुए हैं। पांवटा क्षेत्र की कुंजा मतरालियों पंचायत क्षेत्र के कुछ डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली बिल भी लंबे अरसे से लंबित पड़े थे जिसमें एक उपभोक्ता का लंबित बिल 77928, दूसरे का 26756 तथा तीसरे उपभोक्ता का 19510 रुपये लंबित बिल था। इन तीनों को बिजली बोर्ड से नोटिस जारी हुए। बावजूद उसके तीनों ने बिल जमा नहीं करवाया।
इसके बाद बोर्ड की टीम ने 22 दिसंबर को तीनों के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए लेकिन तीनों ने नियम कानून की परवाह नहीं करते हुए खुद ही सीधे लाइन से बिजली के कनेक्शन जोड़ लिए।
विज्ञापन
सहायक अभियंता पांवटा जेसी नेगी व कनिष्ठ अभियंता महेश चौधरी की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बोर्ड अधिकारियों का संदेह सही निकलने पर तीनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का फैसला लिया है। बोर्ड ने डीएसपी पांवटा व थाना प्रभारी पांवटा को लिखित शिकायत सौंप दी है जिसमें तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी पांवटा ने कहा है कि शिकायत मिली है। पुलिस टीम जांच करेगी, शिकायत सही पाए जाने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।