फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मोबाइल लोकेशन और डंप डाटा भी नहीं आए काम

मोबाइल लोकेशन और डंप डाटा भी नहीं आए काम

Mon, 11 Dec 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल लोकेशन और डंप डाटा भी नहीं आए काम
डेमो इमेज
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिले के धार्मिक स्थलों में सूतली बम फोड़ने, सीसीटीवी तोड़ने और आगजनी जैसी वारदातों से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की हिमाकत करने वाले तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं था। इसके लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा।

वैज्ञानिक आधार से भी जांच हुई लेकिन कोई परिणाम हाथ नहीं लगा। फिंगरप्रिंट, मोबाइल लोकेशन और मोबाइल डंप डाटा भी पुलिस की जांच में काम नहीं आया। पुलिस ने मामले में 250 लोगों से पूछताछ की 150 से अधिक फिंगरप्रिंट लिए। आरोपी इतना शातिर था कि उस तक पहुंचना आसान नहीं था लेकिन आरोपी का दिन में सोना और रात को चलना ही पुलिस की जांच का हिस्सा बना। पुलिस को जब किसी से यह जानकारी मिली तो उस पर निगाहें रखनी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की स्थानीय ग्रामीणों के साथ नहीं बनती थी। परिवार से अलग होकर आरोपी गांव से काफी दूर एक खेत में रहता था। वहां ट्यूबवेल के साथ ही उसका एक कमरा था। मोबाइल लोकेशन और डंप डाला में उसका नंबर ट्रेस तक नहीं हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद जब उसके घर की तलाशी ली तो पिपलीवाला से चोरी हुए सामान की बरामदगी से उसके कारनामों के राज खुल गए। पुलिस के अनुसार आरोपी इतना शातिर था कि रात को वह पैदल निकल पड़ता था और अपना मोबाइल घर पर ही रख लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलियों में पुस्तकें जलाने के मामले में भी गिरफ्तार आरोपी का ही हाथ है, यह पूछने पर डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि पूछताछ में सब खुलासा होगा। वहां की रजाइयां जलाने की बात तो उसने कबूल कर ही दी है। वह ऐसा क्यों करता था, इसका सवाल भी पुलिस को तलाशना होगा। पुलिस के पास इस मामले से जुड़े दो वैज्ञानिक आधार भी हैं। एक उसके फिंगर प्रिंट जिन्हें वारदात वाले स्थान से मिले फिंगरप्रिंट से मैच किया जाएगा। दूसरा धार्मिक स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से मिले फुटेज। इन फुटेज को और क्लीयर करने के लिए बाकायदा चंडीगढ़ भी एक्सपर्ट के पास भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed