{"_id":"5a01c4114f1c1bda538bb7ef","slug":"161510065169-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश बंसल से मारपीट पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश बंसल से मारपीट पर केस दर्ज
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
दिल्ली गेट के समीप स्थित एक सामाजिक संस्था के कार्यालय में हुई कथित मारपीट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि सामाजिक संस्था के प्रधान प्रकाश बंसल ने मारपीट के आरोप लगाए थे जिसकी उन्होंने उपायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 451,147,149, 504 के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि सोमवार को सामाजिक संस्था के कार्यालय में पहुंच कर प्रकाश बंसल के साथ मारपीट हुई थी। कथित मारपीट के बाद प्रकाश बंसल और संस्था से जुड़ी कुछ महिलाओं ने उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस को दिए बयान में प्रकाश बंसल ने कहा है कि इसका दफतर एमसी कांप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस पार्टी के करीब 25-30 कार्यकर्ता इनके दफ्तर में आए, उन्होंने दफ्तर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। उनके साथ हाथापाई करने के साथ ही उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
------------------