फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आयोडीन की कमी से हो सकती है गर्भपात की समस्या: राठौर

आयोडीन की कमी से हो सकती है गर्भपात की समस्या: राठौर

Mon, 23 Oct 2017 08:12 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
आयोडीन की कमी से हो सकती है गर्भपात की समस्या: राठौर
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य उपकेंद्र देवका पुड़ला में सोमवार को राष्ट्रीय आयोडीन कमी दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय महिला मंडल सदस्य रितु ने की।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्य महिलाओं को आयोडीन की कमी के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि शरीर में आयोडीन की कमी से कई रोग पैदा हो सकते हैं। घेंघा भेंगा व बौनापन जैसी समस्याएं या बीमारी आयोडीन की कमी के लक्षण हैं। गर्भवती महिलाओं में यदि आयोडीन की कमी हो जाती है तो गर्भपात या फिर कम वजन वाले बच्चे के जन्म की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं को बताया कि बीमारियों से बचने के लिए उन्हें सिर्फ आयोडीन युक्त नमक का ही सेवन करना चाहिए। नमक को सिर्फ साफ व सूखे हवा बंद डिब्बे में रखें। दैनिक भोजन में आयोडाइज्ड नमक लेने से ही आयोडीन की कमी को दूर किया जा सकता है।


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोमिला कुमारी, किरण बाला, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चमेली, अमरा देवी, धनमंती व कविता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed