फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांच हजार मीटर दौड़ में दीपक बने विजेता

पांच हजार मीटर दौड़ में दीपक बने विजेता

Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार मीटर दौड़ में दीपक बने विजेता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ नाहन की ओर से चंबा मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ओपन पांच हजार मीटर दौड़ में दीपक ने पहला, रोहित ने दूसरा और मनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, संघ के पैटर्न ऑफ चीफ अजय सोलंकी और योगेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संघ के प्रधान शिवराज शर्मा और महासचिव वीके यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र-छात्रा वर्ग में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और पुरुष व महिला वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर से आए 240 खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्रों की अंडर-14 वर्ग की 6 सौ मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह, ईशांत व विनय, जबकि सौ मीटर दौड़ में आयाम, प्रभजोत व मोरिश ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की शॉटपुट में प्रभजोत ने पहला, मनीष खान ने दूसरा और विनय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की अंडर-14 वर्ग की 6 सौ मीटर दौड़ में सोनाक्षी, गगनदीप व हरमनप्रीत, जबकि सौ मीटर दौड़ में सोनाक्षी, याना व गगनदीप ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की शॉटपुट में साक्षी ने पहला, हरमतप्रीत ने दूसरा व ईशु चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की अंडर-16 वर्ग की हजार मीटर दौड़ में तपेंद्र, अशोक व तनवीत, जबकि चार सौ मीटर दौड़ में सूरज, तपेंद्र व पंकज, सौ मीटर दौड़ में सारांश, तुषार व वरदान, दो सौ मीटर दौड़ में सारांश, वरदान और जसप्रीत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में हिमांशु ने पहला, अतुल ने दूसरा और सचिव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों की अंडर-16 वर्ग की हजार मीटर दौड़ में जसलीन, सुप्रीत व रिसिता, सौ मीटर दौड़ में नवनीश, ईरम व भारती चौहान, दो सौ मीटर दौड़ में नवनीत कौर, ईरम व साक्षी, चार सौ मीटर दौड़ में भारती, सुप्रीत व आंचल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में प्रीती ने पहला, भारती ने दूसरा व नवनीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्रों की अंडर-18 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में आयाम, स्वराज व तुषार, दो सौ मीटर दौड़ में दिवांशु, आयांक व स्वराज, चार सौ मीटर दौड़ में दिवांश, हर्षदीप व दीपक, तीन हजार मीटर दौड़ में नमन व प्रिंस ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में युवराज ने पहला, मुकुल ने दूसरा और अतुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की अंडर-18 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सतविंद्र कौर, सहिस्ता व अदिति, दो सौ मीटर दौड़ में जसलीन, सतविंद्र व हिमानी, चार सौ मीटर दौड़ में सहिस्ता, अदिति व जसलीन, तीन हजार मीटर दौड़ में सहिस्ता, प्रीतिका व तुन, आठ सौ मीटर दौड़ में ईशु, पायल व मनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में रसलीन ने पहला, प्रीती ने दूसरा व तनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों की अंडर-20 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मोहित, अभिषेक व अंशुल, दो सौ मीटर दौड़ में मोहित, अभिषेक व मनदीप, चार सौ मीटर दौड़ में मोहित, अनिकेत व जसवीर, आठ सौ मीटर दौड़ में त्रिलोकचंद, नीरज व मनदीप, 15 सौ मीटर दौड़ में प्रिंस, मामराज व नीरज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में मोहित, अर्चित व रूपेश पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की अंडर-20 वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नेहा, गगनीत व प्रीति देवी, दो सौ मीटर दौड़ में नेहा, गगनीत व जसलीन, चार सौ मीटर दौड़ में गगनीत व प्रीती, आठ सौ मीटर दौड़ में गगनीत, नवनीश व पायल, 15 सौ मीटर दौड़ में गगनीत, रविता व सरिता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की सौ मीटर दौड़ में पंकज, मोहम्मद तनवीर व सतवीर, दो सौ मीटर दौड़ में मोहम्मद तनवीर, सतवीर व प्रभाकर, चार सौ मीटर दौड़ में दलविंद्र, चेतन व राजेश, आठ सौ मीटर दौड़ में विवेक व आशीष, 15 सौ मीटर दौड़ में पंकज, दीपक व रजत और शॉटपुट में सुमित, मोहित व प्रभाकर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिलाओं की ओपन स्पर्धा की सौ मीटर दौड़ में ममता, अंकिता, सोफिया, दो सौ मीटर दौड़ में मोनिका, अंकिता व अदिति, चार सौ मीटर दौड़ में ममता व गुरप्रीत, आठ सौ मीटर दौड़ में ईशु, पायल व मनीषा, 15 सौ मीटर दौड़ में मोनिका व सोफिया खान, शॉटपुट में ममता व सोफिया खान ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। संघ के प्रधान शिवराज व महासचिव वीके यादव ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को 25-26 मई को नालागढ़ में आयोजित हो रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को आने जाने का किराया संघ की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान शिवराज शर्मा, महासचिव वीके यादव, नरेंद्र थापा, मनोज पटेट, डिपंल परमार, पीटी नरेश, गुरनाम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed