फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में जोड़ मेले का शानदार आगाज

नाहन में जोड़ मेले का शानदार आगाज

Fri, 26 Apr 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
नाहन में जोड़ मेले का शानदार आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के नाहन आगमन पर्व के मौके पर जोड़ मेले का आगाज हो गया है। दस दिवसीय आगमन जोड़ मेले का वीरवार देर शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने विधिवत शुभारंभ किया। मेले में दस दिन तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
जत्थे के प्रधान गुरजीत सिंह ने बताया कि चार मई तक चलने वाले मेले में बच्चों के लिए झूले लगे हैं। लोगों को आकर्षक सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। वहीं, युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के नाहन आगमन को लेकर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम सराहनीय हैं। गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का नाहन आगमन अपने आप में एक पर्व है। हम सभी को एक साथ मिलकर गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी का आगमन दिवस धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी ने अपना पूरा परिवार देश पर निछावर कर दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा रेखा तोमर, नप उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, विशाल तोमर, अमन ठाकुर, धीरज गर्ग, पूजा तोमर, देवेंद्र सिंह, रणबीर सिंह राजू, कुट्टू सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंद्र सिंह जस्सी, मनप्रीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, फौजा सिंह, सुरजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह, लखन सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दस्तार मुकाबले में देवेंद्र का दबदबा
गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब नाहन में मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को दस्तार मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सिख नौजवान सेवक जत्थे के प्रधान गुरजीत सिंह और सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि दस्तार हमारी पहचान है और आज हमें इसको संभालने के लिए हर संभव प्रयास करना है। युवा बदलते आधुनिक युग में दस्तार से दूर होते जा रहे हैं। पूर्व में सभी धर्मों के लोग दस्तार बांधा करते थे, लेकिन अब दस्तार बांधने से परहेज करने लगे हैं। दस्तार के प्रति प्रेम उजागर करने के उद्देश्य से दस्तार मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें चार दर्जन से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि दस्तार मुकाबले के कनिष्ठ वर्ग में रमनदीप सिंह प्रथम, तरनजोत सिंह द्वितीय और एसप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जबकि, वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले में देवेंद्र सिंह प्रथम, इंद्रजीत सिंह द्वितीय और हरदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि विजेताओं को पग के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed