फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कवियों ने गुरुजी से जुड़े इतिहास का किया बखान

कवियों ने गुरुजी से जुड़े इतिहास का किया बखान

Fri, 22 Mar 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कवियों ने गुरुजी से जुड़े इतिहास का किया बखान
ऐतिहासिक होला मोहल्ला में सजा कवि दरबार
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने काव्य पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 335वां होली मोहल्ला पर में वीरवार रात को कवि दरबार का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। देशभक्ति, गुरु की वीरता और शौर्य से जुड़े इतिहास और आस्था से जुड़ी गाथाओं को अपने शब्दों में पिरोकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डूबो दिया।

कार्यक्रम में रागी और ढाडी जत्थों ने भी गुरु की महिमा का गुणगान किया। पांवटा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान हरभजन सिंह, हरप्रीत सिंह, मैनेजर जागीर सिंह, कुलवंत सिंह और करमवीर सिंह ने कहा कि वीरवार को सदियों से चली आ रही पूर्णिमा के दिन कवि दरबार सजाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। शान से गुरु की नगरी में कवि दरबार सजाया गया। पूर्णिमा पर रात को आठ बजे से पंडाल में कवि दरबार में कवियों ने अपनी रचनाओं को सुनाया। देश के विभिन्न प्रांतों से जाने माने कवियों में रछपाल सिंह पाल, अवतार सिंह तारी, गुरदयाल सिंह, रविंद्र सिंह मसरु, बीबी सुखविंद्र कौर, बीबी सुदेश कुमारी, हरभजन सिंह, अमर सिंह, सुरेंद्र सिंह रमता, बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह जोश, दलीप सिंह, गुरदीप सिंह, हरी सिंह जाचक, अमित शर्मा, प्रीतम सिंह, जमीर अली, गुरदीप सिंह संधू, गुरशरण सिंह, चंचल सिंह सहज, अमृत सिंह रंगीला समेत कवियों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति, गुरुजी के जीवन से जुड़ी शौर्य गाथाओं समेत आलोकिल कवि दरबार में रचनाओं से समा बांध दिया। इससे पहले श्रीनगर वाले भाई मनिंद्र सिंह ने कीर्तन किया। होला मोहल्ला के दौरान रागी जत्थों में भाई मनिंदर सिंह, जसबीर सिंह पांवटा वाले, अर्जुन सिंह परवाना, गुरविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, राम सिंह, कुलवंत सिंह तारा, चरणप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भजन सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, माता गुजरी स्त्री संत संगत सभा बेबे नानकी स्त्री सतसंग सभा और माता साहिब कौर सेवक जत्था मनोहर कीर्तन राही ने संगत को निहाल किया। ढाडी जत्था में पंथ ज्ञानी गुरमुख सिंह, बीबी कुलदीप कौर व नाबेले वाले जत्थे ने ढाडी वारा राही गुरु जस सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed