{"_id":"5ad9fd2f4f1c1b82028b5653","slug":"151524235567-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में जरूरतमंद लोगों को दिए रसोई गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में जरूरतमंद लोगों को दिए रसोई गैस कनेक्शन
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की राजगढ़ इकाई ने इंडियन आयल कॉरपोरेशन की शिमला इकाई के सौजन्य से शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस समारोह का आयोजन किया जिसका शुभारंभ उपमंडलाधिकारी राजगढ़ नरेश वर्मा ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध करवाना है, जो स्वयं रसोई गैस का कनेक्शन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के संपन्न लोगों से अपील की थी कि वह रसोई गैस पर मिलने वाले अनुदान को स्वेच्छा से छोड़ दें जिसका व्यापक असर देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अनुदान छोड़ा।
इससे सरकार को जो धन की बचत हुई उस धनराशि से इस योजना की शुरूआत की गई। राजगढ़ में इस योजना की शुरूआत 23 सितंबर 2017 को राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा की गई थी। अभी तक इस योजना के तहत करीब दो सौ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन भी प्रदान किए।
विज्ञापन
इस मौके पर पंचायत प्रधान सचिन मेंहता, सीमा शर्मा, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अरुण ठाकुर, गैस एजैंसी के संजीत धीमान, विशाल शर्मा, धर्मसिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे।