फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिजली कनेक्शन काटा, पेयजल को हाहाकार

बिजली कनेक्शन काटा, पेयजल को हाहाकार

Sat, 10 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटा, पेयजल को हाहाकार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत खोदरी माजरी के अडैन चौकीवाला गांव में करीब तीन महीने से पानी नहीं आ रहा। पेयजल और सिंचाई योजना के लिए आईपीएच विभाग ने बिजली कनेक्शन की औपचारिकताएं पूरी नहीं कीं। लिहाजा बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काट दिया। अब ग्रामीणों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन

गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में एसडीएम पांवटा व आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। खोदरी माजरी पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह, वार्ड सदस्य संतरों, फूल सिंह, दीपचंद, सुनीता देवी, मीना कुमारी, अमर सिंह, शांता राठौर, रेशमी, कालों देवी, ममता देवी, शीला देवी, अनीता देवी, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह, रीना, माड़ो, संतोष, रामगोपाल, रमेश चंद, केसों देवी, मीना ने कहा कि 8 नवंबर से गांव की पेयजल व सिंचाई योजना का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। इसके बाद यह योजनाएं बंद हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार आईपीएच विभाग के पास शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। गांव में सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने लगी हैं। ग्रामीणों चेताया कि शीघ्र पानी नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा नरेश चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली कनेक्शन की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed