फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सतौन में गहराया पानी का संकट

सतौन में गहराया पानी का संकट

Sun, 26 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सतौन में गहराया पानी का संकट
water tap
सतौन (सिरमौर)।
विज्ञापन

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सतौन पंचायत में पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड नंबर पांच के करीब दो दर्जन परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसके अलावा मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में शिकायत कर चुके हैं लेकिन, कोई कार्य नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण कुलदीप शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दलीप गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अनिल शर्मा ने बताया कि 15 दिनों से वार्ड नंबर पांच में पानी की समस्या हो रही है। ग्रामीणों को उद्योगों के बोरबेल से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को कई बार इस बारे में सूचना दी गई लेकिन एक बार भी कर्मचारी लाइन को चेक करने कोई नहीं आया। कई बार तो ग्रामीणों ने खुद लाइन को ठीक करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सर्दी के इस मौसम में वह उद्योगों के बोरबेल से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में सतौन में लगभग 3 लाख लीटर पानी रोज स्टोर हो रहा है लेकिन सही वितरण नहीं होने से लोगों को प्यासे रहना पड़ रहा है।

उधर, इस संदर्भ में आईपीएच के जेई वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या के बारे में उन्हें फोन के माध्यम से शिकायत मिली है। जल्द ही सप्लाई सुचारु की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed