{"_id":"5a0d7ec54f1c1bdb538bd8d8","slug":"151510833861-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखूवाला व शिवपुर स्कूलों का वार्षिक समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखूवाला व शिवपुर स्कूलों का वार्षिक समारोह कल
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार 18 नवंबर को होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य वीके राघव ने बताया कि एसएमसी कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुुरू होगा। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वर्ष भर शिक्षा, खेलकूद और अन्य प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रहने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर स्कूल का वार्षिक समारोह भी शनिवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुपर केम इंडस्ट्रीज के निदेशक एसपी सिंह होंगे। इस दौरान गतिविधियों के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन