फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वीवीपैट और ईवीएम मशीन की रखें जानकारी : एचएस राणा

वीवीपैट और ईवीएम मशीन की रखें जानकारी : एचएस राणा

Sun, 22 Oct 2017 08:49 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
वीवीपैट और ईवीएम मशीन की रखें जानकारी : एचएस राणा
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि चुनाव के दौरान पूरी पारदर्शिता रहेगी। चुनाव प्रक्रिया में तैनात हर अधिकारी व कर्मचारी अपने अधिकार व कर्तव्यों की पूरी जानकारी रखें। ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की पूरी जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्राप्त करें। एसडीएम रविवार को पांवटा साहिब विस क्षेत्र-58 में प्रथम चुनाव प्रशिक्षण-रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान संबोधित कर रहे थे।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त नियुक्त पीठासीन-मतदान अधिकारी समेत करीब सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेक्टर आफिसरों नरेश धीमान, अविनाश शारदा, दर्शन सिंह ठाकुर, डॉ. केवी सिंह, अभिषेक मितल, साहिब सिंह, रुपेश कुमार, नवीन शर्मा, चुनाव कानूनगो हरी चंद व अनिल कुमार ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों, मशीन लॉक-अनलॉक, वीएसवीयू, मतदान प्रक्रिया के दौरान मशीन से निकलने वाली पर्चियाें के अलावा चुनावी प्रक्रिया, पोलिंग पार्टियों, वीवीपैट और ईवीएम वोटिंग मशीनों के संचालन, तकनीकी दिक्कतों से निपटने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन



दूसरी रिहर्सल एक नवंबर को होगी। इस अवसर पर बीडीओ पांवटा अभिषेक मित्तल, पर्यावरण अभियंता एके शरदा, अत्तर सिंह नेगी, नवीन कुमार, संजय भारद्वाज, जसमेर सिंह, जीवन जोशी, अजय शर्मा, निधि , डॉ. जफर अली, शांति वर्मा, बारू राम शर्मा, ललित गोयल, रामपाल, नरेश शर्मा व रमेश कुमार कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स---
दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता : राणा
पांवटा (सिरमौर)। एसडीएम एचएस राणा ने कहा कि विस चुनाव के दौरान मतदान करने को वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को वोट डालने के लिए प्राथमिकता मिलेगी। इसके लिए मतदान केंद्रों में तैनात स्वयंसेवियों की सहायता ली जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed