फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   14500 ltr lahan destroyed in jungles of ponta

Sirmour News: टोका नगला के जंगलों में 14,500 लीटर अवैध शराब नष्ट

Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
14500 ltr lahan destroyed in jungles of ponta
टोका नगला के जंगल में बहाई गई अवैध शराब। स्रोत: विभाग
टोका नगला के जंगलों में 14,500 लीटर अवैध शराब नष्ट
विज्ञापन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर ने की बड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने पांवटा साहिब उपमंडल के जंगलों में 14,500 लीटर लाहन नष्ट करने में सफलता हासिल की है। इस लाहन का मूल्य बाजार में 4.35 लाख रुपये आंका गया है।

राज्यकर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त सिरमौर हिमांशु पंवार ने बताया कि विभाग के राज्य आयुक्त डॉ. यूनुस खान के निर्देश पर जंगलों में अवैध शराब को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन


इस टीम में राज्यकर एवं आबकारी अधिकारी संदीप अत्री व धनीराम के साथ-साथ भूपेंद्र सिंह, चिरजीव लाल, कार्तिक ठाकुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भट्ठियां और उनसे जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए टोका नगला में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने टोका नगला के घने जंगलों में करीब 5 से 6 किलोमीटर अंदर तक ट्रैकिंग की, जहां तीन भट्ठियों का पता चला, जो दूर-दूर स्थित थीं। यहां टीम ने लाहन एवं अवैध शराब को मौके पर नष्ट कर दिया। पहले स्थान पर 5,000 लीटर बरामद की। यहां से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित दूसरी भट्ठी पर लगभग 2,000 लीटर लाहन नष्ट की गई।

इसके बाद टीम को एक और चालू भट्टी का पता चला जो सबसे बड़ी थी। वहां भी लाहन को अलग-अलग ड्रमों और तालाबों में आग पर फर्मेंटशन (किण्वन) के लिए रखा गया था। लाहन को नष्ट कर वीडियोग्राफी कराई गई जहां 7500 लीटर लाहन नष्ट की गई। ये सभी भट्ठियां घने जंगल में नदी के किनारे स्थित थीं।


अवैध शराब (लाहन) की कुल मात्रा 14,500 लीटर थी जिसका मूल्य 4,35,000 रुपये बनता है। हिमांशु पंवार ने बताया कि विभाग की ओर से भविष्य में भी शराब तस्करों और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती बरतेगा।

टोका नगला के जंगल में बहाई गई अवैध शराब। स्रोत: विभाग

टोका नगला के जंगल में बहाई गई अवैध शराब। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed