फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विधायकों के घर के बाहर आज उपवास रखेंगे पंचायत चौकीदार

विधायकों के घर के बाहर आज उपवास रखेंगे पंचायत चौकीदार

Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
विधायकों के घर के बाहर आज उपवास रखेंगे पंचायत चौकीदार
नाहन (सिरमौर)। जिला में तैनात पंचायत चौकीदार 17 नवंबर को अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों के घर के बाहर एक दिन का उपवास रखेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से चौकीदार विधायक के आवास के बाहर भूखे पेट धरना देंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पंचायत चौकीदार लंबे समय से सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगा रहे हैं। जिन्हें सरकार ने अब तक अनसुना कर रखा है। इससे खफा होकर पंचायत चौकीदार संघ की राज्य कार्यकारिणी ने अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों, मंत्रियों के घर के बाहर एक दिन का उपवास रखने का फैसला लिया है। पंचायत चौकीदार संघ के जिला सिरमौर के प्रधान पूर्णानंद ने बताया कि उनका संघ लंबे समय से सरकार से पांच वर्ष तक के चौकीदारों को वेतनभोगी बनाने, पांच वर्ष पूर्ण कर चुके चौकीदारों को नियमित करने और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन सुविधा देने की मांग कर रहा है। जिसे सरकार ने अब तक अनसुना कर रखा है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 17 नवंबर को क्षेत्र के विधायकों के घर के बाहर उपवास रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed