{"_id":"5bbe2750867a55283e7332b4","slug":"141539188560-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन की वीआईपी सड़क गड्ढों में हुई तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन की वीआईपी सड़क गड्ढों में हुई तब्दील
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर में सड़कों की हालत खस्ता है। पहले से ही खराब वीआईपी सड़क की हालत हालिया बारिश ने और बिगाड़ दी है। जगह-जगह पड़े गड्ढों में लोग हिचकोले खा रहे हैं। हैरत यह है कि इस सड़क से होकर रोजाना कई साहब गुजरते हैं, लेकिन, इस सड़क को सुधारने की जहमत नहीं उठाई जा रही। पिछले कई महीनों से इस सड़क की दशा खराब है।
दिल्ली गेट से उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। एडीसी कार्यालय और वन विभाग के कार्यालय के बाहर कई महीनों से पड़े गड्ढे को नहीं भरा जा रहा। जबकि विभिन्न विभागों के अधिकारी इसी सड़क मार्ग से होकर रोज गुजरते हैं। शहीद स्मारक से एसएफडीए हाल तक की सड़क बेहद खराब है। यहां एक पैच पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं। इस सड़क से होकर भी हर रोज विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने कार्यालयों तक पहुंचते हैं।
सरकारी विभागों को जाने वाली सड़क की ही ऐसी हालत है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की क्या हालत होगी। यही नहीं शहर के अन्य हिस्सों की सड़कें भी खस्ता हैं। पिछले कई महीनों से नगर परिषद ने इन सड़कों की मरम्मत नहीं की। हालांकि, वीआईपी मूवमेंट होने पर सीमेंट डालकर इन गड्ढों को जरूर भरा गया। लेकिन, अब बरसात में यह गड्ढे फिर पड़ गए हैं। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि दिल्ली गेट से एसडीएम कार्यालय तक की सड़क के ई-टेंडर हो रहे हैं। 11 अक्तूबर को यह टेंडर खुलेंगे।