{"_id":"5b96ad4d867a557ffc6be8b5","slug":"141536601421-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनोग जोन के सिर सजा सर्वश्रेष्ठ जोन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनोग जोन के सिर सजा सर्वश्रेष्ठ जोन का खिताब
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
भनोग जोन के सिर सजा सर्वश्रेष्ठ जोन का खिताब
अंकित, सुजल और नेहा को चुना सर्वश्रेष्ठ एथलीट
प्राथमिक शिक्षा खंड राजगढ़ की खेलकूद स्पर्धा संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षा खंड राजगढ़ की प्राथमिक पाठशालाओं की 25वीं खेलकूद प्रतियोगिता शरगांव में संपन्न हुई। समापन समारोह में पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस स्पर्धा में भनोग जोन ने सर्वश्रेष्ठ जोन का खिताब हासिल किया। जबकि छात्र वर्ग में राजगढ़ जोन के अंकित व सुजल तथा छात्रा वर्ग में भनोग की नेहा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। मुख्यातिथि ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में छात्र वर्ग एथलेटिक्स में राजगढ़ और छात्रा वर्ग में भनोग जोन ने पहला स्थान हासिल किया। छात्राओं की वॉलीबाल स्पर्धा में भनोग तथा छात्र वर्ग में दीदग जोन ने जीत हासिल की। जबकि दोनों वर्गों में राजगढ़ जोन उप विजेता रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में राजगढ़ जोन और छात्रा वर्ग में भनोग जोन ने पहला स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की खो-खो स्पर्धा में राजगढ़ ने भनोग तथा छात्रा वर्ग में भनोग ने राजगढ़ को हराकर पहला स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग के बैडमिंटन में सनोरा विजेता तथा भनोग उप विजेता रहा। जब छात्रा वर्ग में भनोग विजेता और सनौरा उपविजेता रहा। छात्र वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में भनोग के जतिन ने जीत दर्ज की। जबकि छात्रा वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान पाया। लंबीकूद में भडोली के साहिल व श्वेता ने जीत हासिल की। वहीं गोला फेंक स्पर्धा में राजगढ़ के धीरज व भनोग की नेहा ने पहला स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक नृत्य में भड़ोली, एकांकी में सनौरा, समूहगान में राजगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया। एकल गायन में राजगढ़ जोन के सार्थक तथा भाषण में शरगांव की रितु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।