फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एनएसयूआई-एबीवीपी में चले लात-घूंसे, एक कार्यकर्ता घायल

एनएसयूआई-एबीवीपी में चले लात-घूंसे, एक कार्यकर्ता घायल

Sat, 11 Aug 2018 11:01 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई-एबीवीपी में चले लात-घूंसे, एक कार्यकर्ता घायल
नाहन कॉलेज में दो संगठनों के बीच हुए विवाद के दौरान पुलिस पहरे में कार्यकर्ताओं संबोधित करता एनएसयूआई नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शनिवार को अचानक एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। गुत्थमगुत्था हुए छात्र कार्यकर्ताओं में मारपीट के दौरान एनएसयूआई का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एक दल मौके पर पहुंचा और कार्यकर्ताओं की भीड़ को अलग-थलग करवाया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता नाहन कॉलेज परिसर में अपने दिवंगत नेता नासिर खान का शहीदी दिवस मना रहे थे। परिसर में रैली निकालते समय एसएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के छात्र कार्यकर्ताओं में लात घूंसे चल पड़े। हाथापाई के दौरान एनएसयूआई के जिला सोशल मीडिया प्रभारी विपुल शर्मा घायल हो गए। एनएसयूआई ने एबीवीपी पर विपुल शर्मा पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप लगाए हैं। मारपीट में दोनों छात्र संघों के कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को अलग-थलग कराया गया। पुलिस को भी भीड़ पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, दोनों छात्र गुटों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं युवा नेता
प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि वह नासिर खान का शहीदी दिवस मना रहे थे। रैली के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अचानक एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान घायल हुए एनएसयूआई के सोशल मीडिया प्रभारी को छह टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई हर साल नासिर खान का शहीदी दिवस मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में कई कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फाड़ दिए। उधर, एबीवीपी के जिला संयोजक तनुज शर्मा ने बताया कि एनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में एबीवीपी मुर्दाबाद के नारे लगाए और भगवे के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई कॉलेज का माहौल खराब करने में जुटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनएसयूआई ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed